लखनऊ, अगस्त 21 -- पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। लखनऊ में प्रदेश भाजपा कार्यालय और नगर निगम परिसर स्थित कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने किया। यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी में हिन्दू गौरव दिवस, अयोध्या राम मंदिर आंदोलन का रहे अहम चेहराकल्याण सिंह का योगदान प्रकाश पाल ने कल्याण सिंह के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वह पारदर्शी शासन, कानून-व्यवस्था और गरीब कल्याण के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में थे और पिछड़े, गरीब, किसान, मजदू...