उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। शहर के कल्याणी मोहल्ले में स्थित कल्याणी मंदिर में महाप्रसाद व खजाना वितरण सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए। मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां कल्याणी मंदिर सेवा समिति की ओर से चैत्र नवरात्र के दसवीं पर मां कल्याणी माता की शयन आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशेष आशिर्वाद रूपी मां का खजाना व महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। खजाना व महाप्रसाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पीके मिश्रा सहित मंत्री कमलेश नाथ अवस्थी, अधिवक्ता ओपी तिवारी, गोपाल तिवारी, सर्वेंद्र सिंह चौहान, प्रिंस पटेल, युवराज सिंह, नयन तिवारी, पंकज तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.