रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- रुद्रपुर। शहर के शॉपर स्ट्रीट के पीछे धोबी घाट के पास स्थित कल्याणी नदी में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर बोरी में बंद मिली अज्ञात युवती का शव फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभा...