बाराबंकी, अक्टूबर 3 -- रामसनेहीघाट। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार दोपहर कल्याणी नदी से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार मुन्नू का पुरवा मजरे दूल्हदेपुर गांव के समीप ग्रामीणों ने नदी की झाड़ियों में एक महिला का शव उतराता देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल अंकित त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर ही महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। तत्पश्चात शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव पर लाल रंग की साड़ी थी और उसके हाथ में किरन दाताराम नाम गुदा हुआ पाया गया। पुलिस ने इसे अहम सुराग मानते हुए पहचान की प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.