रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से सिडकुल में स्थापित औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें सीडीओ दिवेश शाशनी ने निर्देश दिए कि बिना ट्रीटमेंट किया गया पानी यदि कल्याणी नदी में छोड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयां अपने-अपने ट्रीटमेंट प्लांटों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें। एक माह बाद कंपनियों से निकलने वाले पानी की सैंपलिंग कर जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी भी कंपनी का दूषित पानी कल्याणी नदी में गिरता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीडीओ ने आरएम सिडकुल एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों में स्थापित ट्रीटमेंट प्लांटों का नियमित निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.