बाराबंकी, मार्च 23 -- रामसनेहीघाट। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर- मुरारपुर के निकट कल्याणी नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के प्रयासों से शासन ने सोमवार को करीब 7 करोड़ 87 लाख 64 हजार रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति देते हुए प्रथम किस्त जारी कर दी है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बताया जाता है कि इस पुल की मांग पिछले कई दशकों से की जा रही थी। शाहपुर- मुरारपुर के पास कल्याणी नदी पर पुल न होने के कारण तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन के लिए अस्थायी लकड़ी के पुल का सहारा लेने को मजबूर थे, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता था। 2 वर्ष पूर्व प्रशासन ने अस्थाई पुल के निर्माण पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते सब...