उन्नाव, मई 13 -- उन्नाव, संवाददाता। कल्याणी नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया की लंबे समय से मरम्मत न होने पर हादसे का खतरा बना हुआ है। लोग लंबे समय से पुलिया की मरम्मत करने की मांग कर रहे थे। जिसपर पीडब्ल्यूडी ने मार्ग की मरम्मत शुरु की है। मार्ग के बंद रहने से लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का निर्देश दिए गए हैं।

पुलिया मरम्मत कार्य जनपद में संडीला-चकलवंशी-बिठूर-चौबेपुर मार्ग (राज्यमार्ग संख्या-166) पर कल्याणी नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया को मजबूत बनाने के लिए नई बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान यातायात को सुचारू रखने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि किमी 60 के चैनेज 59.98 पर स्थित पुरानी पुलिया को बंद कर दिया गया है। यात्रियों को साईड में ...