प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याणी देवी उपकेंद्र से दो युवकों ने करीब 75 हजार रुपये का उपकरण उठा ले गए। शुक्रवार को मीरापुर जेई लवकुश कुमार बिंद ने अतरसुइया थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो युवक सामान ले जाते हुए नजर आए हैं।तहरीर के मुताबिक पांच मार्च की रात डेढ़ बजे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कल्याणी देवी की बाउंड्रीवाल कूदकर दो युवक अंदर घुसे। वहां पर स्टोर का ताला तोड़ दिए। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर में लगाने के लिए रखा 25 टेललेस यूनिट कापर युक्त 300 एम्पियर चुरा ले गए। इसकी कीमत 75 हजार रुपये है। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर जेई ने संविदा कर्मचारियों तथा रात्रि में ड्यूटी पर कर्मचारियों से जानकारी ली लेकिन किसी को चोरों की भनक नहीं लगी थी। अतरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.