धनबाद, मार्च 15 -- सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने शनिवार को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत सरायढेला स्थित कल्याणी डायग्नोस्टिक और आठ लेन स्थित साधना हॉस्पिटल के अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों में मौजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों की स्थिति, उनके रजिस्ट्रेशन, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी मशीनें और उनके रिकॉर्ड पीसी एंड पीएनडीटी नियमों के अनुरूप हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी नहीं मिली। जांच टीम में डॉ आलोक राणा और डॉ शम्स तबरेज आलम भी शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार यह एक नियमित जांच थी ताकि अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.