मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात डेढ़ बजे कल्याणी चौक के पास घेराबंदी कर शराब लोड एक कार जब्त की। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से चार कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर कार चालक दीवान रोड की ओर भाग निकला। मामले में दारोगा नेहा कुमारी के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें फरार चालक और कार मालिक को आरोपित किया गया है।एफआईआर में बताया गया है कि पुलिस को एक सूचना मिली कि शराब लोड कार हरिसभा चौक से कल्याणी होते हुए आगे जाने वाली है। इसके बाद घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। नगर थाने के अपर थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...