मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर। कल्याणी इलाके में 300 घरों में नलों से गंदा पानी गिर रहा है। साहू फेमिली गली से कल्याणी चौक तक सघन रिहायशी इलाके में बीते एक सप्ताह से यह समस्या है। स्थानीय संजीव गुप्ता के मुताबिक नाले में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। वार्ड संख्या 22 की पार्षद वर्षा सिंह के मुताबिक जानकारी देने पर निगम से दो बार जांच करने के लिए मिस्त्री पहुंचा, लेकिन अब तक पाइपलाइन दुरुस्त नहीं हो सकी है। इसके चलते करीब डेढ़ हजार लोग परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...