कानपुर, दिसम्बर 25 -- कल्याणीपुरवा संपर्क मार्ग बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत -महज दो किमी सड़क के मरम्मत का इंतजार फोटो 25 एकेबी 29 परिचय-इस हाल में सड़क पर चलना हो रहा मुश्किल। रूरा,संवाददाता। क्षेत्र में कल्याणीपुरवा संपर्क मार्ग बीते कई वर्षों से बदहाल पड़ा है,इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए। कई बार शिकायतों के बाद भी सड़क मरम्मत की मांग अधूरी पड़ी है। सरकार एक तरफ सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने का अभियान संचालित कर रही है वही दूसरी ओर अधिकांश ग्रामीण संपर्क मार्ग बहाली का शिकार है। रूरा मिंडा कुआं मार्ग से जुड़े दो किलोमीटर लंबे कल्याणीपुरवा संपर्क मार्ग बीते कई सालों से जर्जर हो पड़ा है। मार्ग में जगह-जगह गढ्ढे होने से इस मार्ग से निकलने में ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.