हरदोई, अप्रैल 12 -- कल्याणमल। सण्डीला तहसील के ग्राम फरेन्दा में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान रामदेवी द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव की विभिन्न गाटा संख्याओं की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। गाटा संख्या 2100, 2104 व 1269 की भूमि, जो वर्तमान खतौनी में पंचायत घर एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज है, उस पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि संबंधित लोगों ने जमीन पर खंभे गाड़कर चारों तरफ बांस-बल्ली लगाकर घेराबंदी कर दी है। शिकायतीपत्र में यह भी बताया गया है कि गाटा संख्या 2104 के एक हिस्से पर कुछ लोगों ने पक्के कमरे तक बना लिए हैं, जबकि अन्य खाली पड़ी जमीन को भी अपने कब्जे में लेकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, गाटा संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.