कानपुर, मई 28 -- कल्याणपुर। आवास विकास-1 के बगिया रोड पर गुरुवार को एक सैलून में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने संचालिका स्मृति सिंह को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कॉस्मेटिक सामान समेत सामान जलकर खाक हो चुका था। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...