कल्याणपुर में युवक को बंधक बनाकर पीटा
कानपुर, जून 23 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में एक शराब ठेके पर बैठे युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ठेका संचालक, कैंटीन संचालक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नवाबगंज के ख्योरा निवासी प्रदीप पाल ने बताया कि 21 जून को वह इंद्रानगर रोड स्थित शराब ठेके पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने ठेके का गेट बंद कर प्रदीप पर डंडों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दबंग ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.