कानपुर, अप्रैल 29 -- कल्याणपुर के कैलाश विहार इलाके में रहने वाले आरके शर्मा के घर के बाहर से गुजर रही पीएनजी लाइन में बुधवार सुबह आग लग गई। लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचें पुलिस के सिपाही मिट्टी और बालू डालकर आग को बुझाने के लिए जूझते रहे। सूचना के बावजूद एक घंटे बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मी सीयूजीएल विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पीएनजी लाइन को बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पीएनजी लाइन में गैस लीक होने से घर के बाहर लगी आग, घंटेभर तक करना पड़ा दमकल का इंतजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...