कानपुर, मार्च 15 -- कल्याणपुर। गूबा गार्डन में पड़ोसियों के बीच गाली-गलौज और जमकर मारपीट हुई। इसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गूबा गार्डन निवासी अरविंद गौतम, सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी अशोक दिवाकर, प्रिंस सोनकर, कुलदीप सिंह दिवाकर सहित कई लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला किया। वहीं, अशोक कुमार दिवाकर ने भी अरविंद गौतम और अखिलेश गौतम पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में उनके बेटे कुलदीप और पत्नी कान्ती देवी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...