कल्याणपुर में छापेमारी, नहीं मिली सफलता
देवघर, जून 13 -- देवघर। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर में शुक्रवार को छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जुटे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित स्थान पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले ही संदिग्ध वहां से निकल चुके थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामान अथवा संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इस कारण अभियान में सफलता हाथ नहीं लग सकी। हालांकि लोगों से पूछताछ के साथ आसपास इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना के स्रोत और संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.