कल्याणपुर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल
कानपुर, जून 25 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी-कल्याणपुर रोड पर बुधवार देर रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट होती देख इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से भाग निकले। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सभी नशे की हालत में थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.