कानपुर, मई 31 -- कल्याणपुर। एक निजी अस्पताल में गॉलब्लैडर की पथरी का ऑपरेशन कराने आई महिला की शनिवार रात मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि घटना के बाद डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी मोबाइल फोन बंद कर अस्पताल में ताला लगाकर चले गए। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी के प्रधानमंत्री आवास, महावीर नगर निवासी श्रवण कुमार के अनुसार उनकी 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को गॉलब्लैडर में पथरी की समस्या थी। लेजर विधि से ऑपरेशन कराने के लिए उन्हें 25 मई को कल्याणपुर कला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि पहले किसी दूसरे डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन बकरीद की छुट्टी के कारण दूसरे डॉक्टर के ऑपर...