कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। कल्याणपुर में बिजली का बिल जमा करने जा रहे आटा चक्की संचालक को तेज रफ्तार ऑटो टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे के बाद परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कल्याणपुर के न्यू शिवली रोड स्थित श्याम विहार निवासी 48 वर्षीय प्रदीप कुमार ऑटो चक्की का संचालन करते थे। साथ ही एक निजी विद्यालय की बस में कंडक्टर का काम करते थे। परिवार में पत्नी श्रीमती, बेटी जागृति और बेटा सुमित हैं। बड़े भाई प्रेमनाथ ने बताया कि शुक्रवार को प्रदीप बिजली का बिल जमा करने साइकिल से केशवपुरम केस्को ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में नेपाली मंदिर के पास तेज रफ्तार ऑटो उन्हें टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें पास के निजी अस्पताल में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.