कल्याणपुर में एक ही रात एक दुकान व सात घरों में भीषण चोरी
समस्तीपुर, जुलाई 16 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों में बुधवार की रात कुल सात घरों तथा एक दुकान में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। इन घटनाओं में लाखों रुपए मूल्य के आभूषण एवं नगद चोर ले गए। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत, दारोगा मनजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। यह भी पढ़ें- Chapra News: एक ही रात तीन घरों को चोरों ने बनाया निशानाचोरी की घटनाएँ थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवारों द्वारा इस मामले में कोई आवेदन थाने को नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी कोरिया गांव के दिलीप सहनी के घर अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया और घर में रखे बक्से को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.