कानपुर, जनवरी 8 -- कल्याणपुर, संवाददाता। बारासिरोही में ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह वह घर से 200 मीटर दूर खाली प्लॉट में मरणासन्न हालत में मिला था। परिजनों ने उसे हैलट में भर्ती कराया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में भारी वस्तु से प्रहार में सिर की तीन हड्डियां टूटने की बात सामने आई है। आशंका है कि नशेबाजी के विवाद में यह वारदात हुई। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। नानकारी के प्रधान गेट में रहने वाले रामवीर का 30 वर्षीय बेटा सोनू कल्याणपुर एसीपी कार्यालय में सफाई का काम करता था। हालांकि पिछले छह माह से वह काम पर नहीं जा रहा था। बुधवार सुबह क्रिकेट खेल रहे लड़कों की खाली प्लॉट में गेंद चली गई थी। गेंद लेने प्लॉट पहुंचे लड़कों ने खून से लथपथ सोनू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.