समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- मोहिउद्दीननगर। कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया संजू कुमारी राय ने की। संबोधन में मुखिया ने कहा कि 73 वें संविधान संशोधन से पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया गया। उन्होंने ग्रामसभा के अधिकारों में कटौती, प्रशासनिक हस्तक्षेप और ग्राम स्वशासन मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पेंशन, राशन, महिला सशक्तिकरण, पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी का हड़ताल समाप्ति कराने, शौचालय निर्माण का भुगतान, स्वच्छता अभियान और पटोरी मुख्यालय में अनुमंडल व्यवहार न्यायालय निर्माण के प्रस्ताव पारित किए। किसान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने ग्राम सभा को ग्रामीण भारत की आत्मा बताते हुए पंचायती रा...