समस्तीपुर, जून 3 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांरा गांव में मंगलवार की रात एक बार फिर भीषण चोरी की घटना ने पंचायत वासियों की चिंता बढ़ा दी है। हर किसी में चर्चा हो रही है कि आखिर एक समय के अंतराल पर इस प्रकार की चोरी की घटना होना क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मिली जानकारी के अनुसार टांरा वार्ड 4 निवासी रघु राय के घर में मंगलवार की देर रात चोरों ने घर के पीछे से आंगन और फिर घर में प्रवेश कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित रघु राय ने बताया कि रात में हमारी बहु स्मिता कुमारी, अनिशा कुमारी एवं निशा कुमारी भोजन कर अपने-अपने कमरे में सो रही थी। यह भी पढ़ें- तीन घरों में सेंध कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी इसी दौरान चोर घर में घुस गया और करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जे...