रामपुर, मई 10 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय और पंचायत भवन में चोरों ने खिड़की का सरिया काटकर चोरी का अंजाम दे दिया। सुबह विद्यालय पहुंचने पर जब चोरी की घटना की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधानाचार्य ने चोरी के मामले में तहरीर दे दी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पट्टी गांव के प्रधानाचार्य राकेश कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि शुक्रवार की देर रात चोरों ने उनकेविद्यालय एवं पंचायत भवन में लगी खिड़की के सरिए को काट लिया और अंदर प्रवेश कर गए।चोरों ने विद्यालय से एलईडी,टीबी,गैस सिलेंडर और उपयोग में आने वाले बर्तन चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- विद्यालय का ताला तोड़कर राशन व सिलेंडर चोरी इसके अलावा बराबर में ही बने पंचायत भवन से इंवर्टर,दो बैट्ररी,डीबीआर समेत अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने सूचना के ...