मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर द्वारा गुरुवार को बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह रोकथाम, साइबर क्राइम से बचाव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं, महिला हेल्पलाइन डायल 181 तथा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण हब के कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने और उनके लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.