कानपुर, फरवरी 26 -- एसीएमओ डॉ.रमित रस्तोगी ने गुरूवार को शहर के 13 अस्पतालों में छापेमारी की। इस दौरान कार्रवाई करते हुए एक अस्पताल जबकि तीन अस्पतालों की ओटी को सील किया गया। वहीं अन्य में खामियां मिलने पर नोटिस दी गई है। एसीएमओ ने बताया कि लगातार मनमाने तरीके से अस्पताल संचालित होने की शिकायतें आ रही थीं। उसी क्रम में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कल्याणपुर स्थित न्यू पुष्पांजलि अस्पताल पूरी तरह से मानकों के विपरीत संचालित होता मिला। इसका न तो रजिस्ट्रेशन था और न ही यहां कोई डॉक्टर था। जिसपर कार्रवाई करते हुए इसे सील किया गया। वहीं मौके पर एक मौजूद एक मरीज को रिफर किया गया। इसके साथ ही स्टार सिटी, शिवाय, एचआर अस्पताल की ओटी मानक अनुरूप नहीं थी। यहां उपकरण आदि भी नहीं थे। इसके चलते ओटी सील किए गए। इसी तरह न्यू शुभ अस्पताल में ड्यूटी डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.