समस्तीपुर, फरवरी 18 -- कल्याणपुर। उप-प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद मंगलवार को अनुमंडलीय सभा कक्ष में चुनाव कराया गया। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुए चुनाव में कल्पना कुमारी ने अपने निकटम प्रतिद्वदी दिलीप कुमार को भारी मतों से पराजित की। प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों ने अपने वोट का प्रयोग किया। मतदान के उपरांत मतगणना में कल्पना कुमारी को कुल 30 मत प्राप्त हुए, जबकि दिलीप पासवान को 3 मत से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार एसडीओ दिलीप कुमार ने कल्पना को उप-प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...