देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के कल्याणपुर में किशन कुमार राम पर 4 मार्च को किए गए चाकू और रॉड से जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता किशन कुमार राम ने बताया है कि छह आरोपियों रणवीर कुमार वर्मा उर्फ चीकू, अजय कुमार वर्मा, शिट्टू कुमार, रितिक कुमार, महेश वर्मा और राजा वर्मा ने शाम करीब 4 बजे रास्ते में रोककर हमला किया। आरोप है कि रणवीर कुमार ने चाकू से छाती में मारा, अजय कुमार ने रॉड से माथे पर वार किया और शेष आरोपियों ने बेल्ट व लाठी से मारपीट की। घायल किशन को उसके भाई और परिवारजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.