कल्याणडीह में चंद्रदेव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
धनबाद, मई 26 -- विधायक चंद्रदेव महतो कहा कि गांव के अधूरे पड़े रोड, पुल-पुलिया, सिंचाई व्यवस्था, पानी, शिक्षा सहित अन्य सामूहिक समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। विधायक महतो ने कल्याणडीह में ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। मौके पर महिलाओं ने मंईयां सम्मान में गड़बड़ी की ओर विधायक महतो का ध्यान आकृष्ठ करा वंचित महिलाओं को इस योजना से जोड़ने की दिशा में सहयोग करने की बातें कही। जग्गु महतो, बानेश्वर महतो, विकास महतो, प्रभुदयाल महतो, चंदन भूमिहार, दिलीप महतो, दीपक मिर्धा आदि मौके पर थे। इसके अलावा विधायक महतो ने ढांगी बस्ती, ढांगी शिवमंदिर, ढांगी नयाडीह, मांझीटोला आदि में भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर विधायक ने बीडीओ के रिक्त पदों को भरने का किया अनुरोध
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.