कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें पात्र : नीलम प्रभात
मिर्जापुर, जून 18 -- चुनार। तहसील परिसर स्थित नरायनपुर विकास खंड सभागार में बुधवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि व राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा समेत पांच मामलों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। नीलम प्रभात ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। शासन से उपलब्ध कराए गए स्मार्ट फोन का उपयोग स्वयं करें और केवल विभागीय कार्यों के लिए ही करें। उन्होंने कहा कि धात्रियों को पुष्टाहार वितरण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि उनके साथ परिवार के सदस्यों जैसा व्यवहार भी किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.