कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी :डीसी
लातेहार, मार्च 24 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मासिक जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने प्रखंडवार जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों, सुधार कार्यों तथा वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा त्रुटिपूर्ण आवेदनों को शीघ्र सुधार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होनें सभी बीडीओ एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मिशन मोड में कार्य करते हुए 31 मार्च तक कम से कम 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। डीसी ने निर्देशित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.