पीलीभीत, मई 5 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं डीएम के निर्देश पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान विकास भवन में महिला सभा का आयोजन किया गया, जिसमें योजनाओं के बारे में बताया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय व जयश्री सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना , निराश्रित विधवा पेंशन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। फास्ट फूड उद्यमिता प्रशिक्षण में पांच लाभार्थीपरक महिलाओं को जोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.