धनबाद, जून 12 -- बीसीसीएल के पीबी एरिया सभागार में गुरुवार को सामुदायिक विकास व आजीविका योजना को लेकर बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। वार्ड 10 के पार्षद देवाशीष पासवान ने स्थानीय समस्याओं के समाधान, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने सुझावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। बैठक में विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधि व बीसीसीएल अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बीसीसीएल के संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास, गोविंद राउत, आनंद खडेलवाल, सियालगुदरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास चौधरी अरलगड़िया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शुभम सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झरिया ननि अंचल...