जहानाबाद, जून 20 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सामाजिक अंकेषण का कार्य संपादित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामाजिक अंकेषण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर संपन्न हुआ सामाजिक अंकेक्षणसामाजिक अंकेषण का उद्देश्य सामाजिक अंकेषण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा उनसे प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित पूरक पोषण कार्यक्रम, गर्भवती एवं ध...