गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। निरीक्षण भवन गाजीपुर में मंगलवार को जन कल्याणकारी योजनाओं और पिछड़ा वर्ग से संबंधित विकास कार्यों से संबंधित जन समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए और उसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिए। इसके साथ-साथ जन समस्या की सुनवाई कर उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उप जिलाधिकारी जमनिया ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.