प्रयागराज, जनवरी 25 -- माघ मेला में अचला सप्तमी पर रविवार को कल्पवासियों ने सुख-समृद्धि के निमित्त स्नान-दान करके भगवान सूर्य की विधिविधान से पूजन किया। साधु-संतों के शिविरों में पूजन-हवन किया गया। कल्पवासियों ने ब्रह्ममुहूर्त में स्नान किया। गंगा पूजन के साथ तीर्थपुरोहितों के सानिध्य में अन्न, वस्त्र, द्रव्य का संकल्प किया। कल्पवासी महिलाओं ने संतान सुख के निमित्त व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा को पियरी चढ़ाकर मंगल कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से दुग्धाभिषेक किया। वैदिक मंत्रों से विधिवत सूर्यमंडल, लक्ष्मी नारायण, नवग्रह पूजन किया गया। भगवान भास्कर का महाभिषेक कर फूलों से महाशृंगार किया गया। षोडशोपचार के साथ सूर्यदेव का पूजन हुआ। दंडी आचार्यों के शिविरों में आयेाजित भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देवरहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.