फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 26 -- फर्रुखाबाद। माघ महीने में कल्पवास करने के िलये दूर दूर से कल्पवासी आ रहे है। तंबुओं की नगरी में बड़ी संख्या में कल्पवास करने के िलये श्रद्धालु पहुंच गये है। अपनी जरुरत के िहसाब से व्यवस्था कर रहे है। माघ मेले में कल्पवासियों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन कैमरे आसमान में उड़कर हर आने जाने वाले नजर रखेंगे। बड़े स्नान पर्वो पर पुलिस की अलग से चौकसी रहेगी। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लानिंग तैयार कर ली गई है। पुलिस की डयूटियां भी तय स्थानों पर लगा दी गई हैं। पांचालघाट गंगा की रेती में लगने वाले माघ मेले में ड्रोन कैमरे आसमान में उड़कर पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी करेंगे। इसके अलावा मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.