प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला के पुलिस लाइन स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय ने बुधवार को उत्तरी झूंसी और दक्षिणी झूंसी जोन के सभी सीओ व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में कल्पवासियों का आगमन जारी है। कल्पवासियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए कल्पवासी क्षेत्रों में निरंतर सघन चेकिंग, आवागमन मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था, वाहनों को निकटतम निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क कराना और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर सतत निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं व कल्पवासियों से सेवाभाव के साथ पेश आने का भी निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.