रांची, अप्रैल 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा सचिवालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न स्थायी समितियों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन महत्वपूर्ण महिला एवं बाल विकास समिति एवं बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव लोक लेखा समिति के अध्यक्ष होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कुल 25 समितियों का गठन किया है। नियम समिति, विशेषाधिकार समिति और याचिका समिति के सभापति स्वयं अध्यक्ष रहेंगे। प्राक्कलन समिति की जिम्मेदारी लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू को सौंपी गई है। सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का नेतृत्व मझगांव के झामुमो विधायक निरल पुरती और प्रत्यायुक्त विधान समिति की जिम्मेदारी जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय को दी गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.