रांची, अगस्त 26 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को साथी महिला विधायकों के साथ विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि इत्तेफाक से विश्वभर में महिला समानता दिवस भी मनाया जा रहा है। समाज की आधी आबादी आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। आधी आबादी आगे बढ़ती है तो परिवार, समाज और देश भी तेजी से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में अबुआ सरकार में राज्य की आधी आबादी को हर स्तर पर सशक्त किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर मंईयां सम्मान योजना जैसी महिला सशक्तिकरण योजना को सराहा जा रहा है। समस्त नारी शक्ति को आज महिला समानता दिवस की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.