फरीदाबाद, मई 2 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर के बीचों-बीच स्थित कल्पना चावला सिटी पार्क इन दिनों बदहाली, गदंगी का केंद्र बनकर रह गई है। एक ओर जहां पार्क में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, वहीं दूसरी ओर पेयजल की किल्लत, बंदरों का बढ़ता आतंक और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों ने यहां सैर करने आने वाले लोगों के लिए गंभीर परेशानी खड़ी कर दी है। यहां सैर करने वाले लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पार्क में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार के आसपास गंदगी के ढेर दिखाई देते हैं। सुलभ शौचालय के पास भी कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी नाममात्र के लिए झाड़ू लगाकर कूड़ा एक जगह इकट्ठा कर देते हैं, लेकिन उसे उठाने की व्यवस्था कई-कई दिनों तक नहीं होती। पार्क के अंदर लाइब्रेरी के पीछे और अन्य हिस्सों में भी गंदगी का आलम बना हुआ है। निगम प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.