प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। लोकभारती प्रकाशन की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में कथा लेखिका डॉ. कल्पना वर्मा के कहानी संग्रह 'कामकाजी महिला हॉस्टल' पर परिचर्चा हुई। अध्यक्षता कर रहे प्रो. संतोष भदौरिया ने कहा कि कल्पना वर्मा की कहानियों में परिवार बचाने की चिंता है। मुख्य अतिथि प्रो. शिवप्रसाद शुक्ल ने कहा कि कहानियां भारतीय जीवन मूल्यों को संरक्षित करती हैं। प्रो. कुमार वीरेन्द्र ने कहा कि कहानियां कामकाजी महिलाओं पर केंद्रित हैं। डॉ. रविनंदन सिंह ने कहा कि कहानियां पाठक को प्रभावित करती हैं। डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि कहानियां यथार्थ को स्थापित करती हैं। डॉ. शशि कुमारी ने कहा कि कहानियां नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। डॉ. कल्पना वर्मा ने लेखकीय अनुभव साझा किए। संचालन डॉ. अमृता, आभार ज्ञापन मनोज कुमार ...