मऊ, जुलाई 29 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर घोसी क्षेत्र के सरायसादी में वर्ष 1992 में स्थापित देश के शुरुआती 100 किलोवाट ऑफग्रिड सोलर प्लांट का नाम अब स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही साथ ही परिसर में उनकी प्रतिमा भी स्थापित किए जाने की योजना है।प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से बंद पड़े इस ऐतिहासिक सोलर प्लांट को आधुनिक तकनीक के साथ दोबारा विकसित करने की तैयारी की गई है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बायोगैस प्लांट से बनेगी पांच किलोवाट बिजली प्रस्ताव के अनुसार इसकी उत्पादन क्षमता 100 किलोवाट से बढ़ाकर 5 मेगावाट की जाएगी। साथ ही इसे अत्याधुनिक सु...