रुद्रपुर, मई 10 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की सामुदायिक विज्ञान समिति की ओर से गांधी हॉल सभागार में रविवार को 'कल्पनाकृति' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहे। कहा कि अध्ययन के साथ इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करती हैं और टीम भावना को मजबूत बनाती हैं। कुलपति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.