देहरादून, मार्च 14 -- पौड़ी। बाल विकास परियोजना कल्जीखाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम किया। इस अवसर पर बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम सभा दिवई की ग्राम प्रधान अनुसुया देवी रही। समाज में बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत ने विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना। उनके प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना व उनकी शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.