शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर शहर के लिए गौरव का पल आया है। पिछले 13 वर्षों से सक्रिय संदेश सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा "थिएटर रेपर्टरी कंपनी" का दर्जा दिया गया। यह उपलब्धि न केवल संस्था बल्कि पूरे शाहजहाँपुर के कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आई है। संस्था के सचिव तारिक अहमद खान ने बताया कि यह रेपर्टरी कंपनी स्थानीय कलाकारों के लिए प्रशिक्षण, वर्कशॉप, प्रस्तुतियां और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिससे प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उप सचिव महमूद खान ने कहा कि शाहजहांपुर के सांस्कृतिक विकास के लिए कई बड़े लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.