गिरडीह, मार्च 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पीएम श्री विद्यालयों के बीच जिला स्तर पर कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन सर जेसी बोस गर्ल्स गिरिडीह के प्रांगण में शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में सभी 19 पीएमश्री विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उनके द्वारा कल्चरल एक्सचेंज संस्कृति के विषय पर विस्तृत व्याख्या की गयी। उन्होंने बताया कि संस्कृति का विकास परंपराओं के आदान-प्रदान से ही होता है। सभी विद्यालयों के द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें पीएम श्री जेबीएभी सरिया को प्रथम पुरस्कार, पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार, पीएम श्री केजीबीभी डुमरी को तृतीय पुरस्कार मिला। पुरस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.