संभल, दिसम्बर 1 -- ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम में 1 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाली श्री कल्कि कथा कार्यक्रम में हिंदू जागृति मंच अपना सहयोग देगा। तिरंगा मार्केट में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि संभल के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। प्रतिदिन राम भक्तों और कल्कि भक्तों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और वापस घर तक सुरक्षित भेजने की जिम्मेदारी मंच उठाएगा। डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व विख्यात संत स्वामी रामभद्राचार्य का कल्कि धाम आगमन हमेशा स्मरणीय रहेगा। बैठक में मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, अमित शुक्ला, सुभाष चंद्र शर्मा सहित कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अरविंद कुमार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.